वंदे भारत एक्सप्रेस अब बनेगी भोपाल-इंदौर का गौरव

यतीन्द्र अत्रे,

राजधानी भोपाल आने के लिए इंदौरवासियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन समय-समय पर नए प्रयोग करते रहता है, इसी क्रम में अब इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाया जाना प्रस्तावित है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार 27 जून से इंदौर भोपालवासियों को आने-जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधाएं मिलने जा रही हैं उल्लेखनीय है कि इंदौर भोपाल हबीबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस राजधानी आने और यहां से इंदौर जाने के लिए पहले से ही चलाई जा रही है और इसके परिणाम सकारात्मक रहे हैं लेकिन इसके अतिरिक्त वर्ष 2013 से इस रूट पर डबल डेकर ट्रेन चलाई गई थी उसका हर्ष क्या हुआ यह हम सभी जानते हैं। 11 माह बाद उसे कम सवारियां मिलने का तर्क देकर बंद कर दिया गया था। भोपाल से इंदौर आने जाने के लिए सड़क मार्ग पर चार्टर्ड बस सुविधा उपलब्ध होने के साथ सामान्य बसें ही उपलब्ध है। इसके बावजूद सैकड़ों लोग अपने निजी वाहनों से भी आना-जाना करते हैं। इसका तात्पर्य यह हुआ कि इस मार्ग पर यातायात का दबाव हमेशा बना रहता है इन साधनों में रेल यात्रा की बात करें तो यह सकून से भरी होने के साथ आरामदायक भी होती है तथा इसमें चहल कदमी भी की जा सकती है साथ ही लंबी यात्रा में प्रसाधनों का उपयोग भी लाजमी होता है। बावजूद इसके पिछले कुछ वर्षों से नहीं चलाई जा रही ट्रेनों को कुछ समय बाद बंद करना पड़ता है। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं इस और ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वर्तमान में इस रूट पर चार्टर्ड बसों का किराया 435 के लगभग होता है। इलेक्ट्रिक बसों में इससे भी कम होता है और यही यात्रा सामान्य बसों में की जाती है लगभग ₹300 में यह यात्रा की जा सकती है। इससे अधिक किराया देकर कोई रेल यात्रा करना क्यों पसंद करेगा और कभी-कभी तो ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों प्रतीक्षा करना पड़ती है। रेल प्रशासन का यह कहना है कि वंदे भारत एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में 15 मिनट का अंतर रखा जाएगा। यात्रियों को प्रीमियम लग्जरी सुविधाओं का उपयोग नहीं करना है। इंटरसिटी में 15 मिनट बाद बैठ सकते हैं। देश मे अन्य बड़े शहरों के बीच चलाई जा रही वंदे भारत सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। इंदौर- भोपाल मार्ग पर वर्तमान में चल रहे यातायात दबाव को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौरवासियों के लिए एक सौगात कही जा सकती है। रेल प्रशासन द्वारा इसके प्रस्तावित किराए पर विचार किया जाए जो सामान्य से बहुत अधिक ना हो और ट्रेन के समय का भी ध्यान रखा जाए तब संभवतः वंदे भारत भविष्य में इंदौर-भोपाल की भी शान होगी ।

मो.: 9425004536

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *