पहली बार बीमार लोगों से ज्यादा हुई स्वस्थ मरीजों की संख्या; 24 घंटे में 8852 संक्रमित बढ़े, देश में अब 2.74 लाख मामले

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 74 हजार 780 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच,अच्छी खबर यह मिल रही है कि देश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक एक्टिव मरीज 1 लाख 32 हजार 880 थे तो स्वस्थ हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 1 लाख 34 हजार 166 हो गई।

उत्तरप्रदेश में रिकवरी रेट सुधरा है, लेकिन नए मरीज मिलने की दर भी बढ़ रही है। उत्तरप्रदेश के सााथ बिहार में आधे से ज्यादा कोरोना मरीज दूसरे राज्यों से लौटकर आए प्रवासी लोग हैं। उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9985 केस सामने आए और 279 लोगों की मौत हुई। वहीं, अब तक 2 लाख 76 हजार 583 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक लाख 33 हजार 632 एक्टिव केस हैं और एक लाख 35 हजार 206 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों की संख्या 7745 तक पहुंच गई है।

इससे पहले, मंगलवार को देश में 8852 संक्रमित मरीज बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 2258 मरीज महाराष्ट्र से हैं। वहीं, देश में 241 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे।
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां मंगलवार को 211 संक्रमित मिले और 6 मौतें हुईं। प्रदेश में कुल 9849 मरीज हो गए। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत ठीक नहीं है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिरादित्य और उनकी मां को गले में इंफेक्शन और बुखार की शिकायत है। यह दोनों ही कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण है।
राजस्थान: यहां मंगलवार को कोरोना के 369 नए केस सामने आए और 9 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 245 हो गई है। फिलहाल 2662 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक राजस्थान में 255 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार: राज्य में मंगलवार को 208 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 2 की मौत हुई। यहां अब तक 5455 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2652 एक्टिव केस हैं। बिहार में कोरोना से 33 लोगों की जान गई। औरंगाबाद पुलिस के एक दरोगा की कुछ दिन पहले मौत हुई थी, मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद 69 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

pradeshkidhadkan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *