महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए 78 हजार से अधिक मास्क  

     शाजापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्र में व्हाट्सअप ग्रुप व अपने आसपास के रहवासियों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक दूरी, हाथ धुलाई व मास्क के उपयोग के बारे में समझाईश दी जा रही है। समूह सदस्यों द्वारा ग्राम स्तर पर कपड़े के मास्क की सिलाई कर ग्राम पंचायतों, शासकीय विभागों, स्वास्थ विभाग, मेडिकलों पर मास्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवानी वर्मा के निर्देशानुसार व जिला परियोजना प्रबंधक प्रतिभा जैन के मार्गदर्शन में महिला स्व सहायता समूह द्वारा जिले के चारो विकासखंडो में कुल 78 हजार 919 मास्क का निर्माण किया गया है, जिसमे विकासखंड शाजापुर में 43755, मोहन बडोदिया में 8536, शुजालपुर में 16500 व कालापीपल में 10128 महिला समूह सदस्यों द्वारा मास्क निर्माण किये गए हैं। मास्क निर्माण में वर्तमान में 57 समूह की 178 सदस्यों द्वारा कार्य किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *