Advertisement

ग्वालियर जिले में “शक्ति दीदी” लिख रहीं हैं महिला सशक्तिकरण की इबारत

ग्वालियर : ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप हुए “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाएँ पेट्रोल पंपो पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल कर आत्म निर्भर बनी हैं। नारी शक्ति के महापर्व नवदुर्गा महोत्सव की पुण्य बेला में बुधवार को 6 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी । जिले में अब तक 107 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को काल्पीब्रिज रोड मुरार स्थित एसआर पेट्रोलियम पर सुश्री मधु, सुश्री खुशबू व सुश्री हेमलता को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर ने फूल मालायें पहनाकर तीनों शक्ति दीदियों का स्वागत किया। साथ ही शक्ति दीदी की जैकेट व पहचान पत्र सौंपा। उन्होंने तीनों शक्ति दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सब आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।

जिला प्रशासन व पुलिस आप सबकी मदद के लिये तत्पर है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को भी निर्देश दिए कि शक्ति दीदियों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सौरभ जैन भी उपस्थित रहे। इसी तरह श्री गंगा सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप वीरपुर में सुश्री मुस्कान, इन्दु फिलिंग स्टेशन गुड़ागुड़ी का नाका पर सुश्री शानू खान एवं अलापुर पेट्रोलियम मंथन बैंक्वेट के सामने सुश्री कविता को विभिन्न अधिकारियों द्वारा शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *